Posts

Showing posts with the label Ehanobotanical use

उत्तराखंड (भारत) के जंगली फल: एथ्नोबोटैनिकल और औषधीय उपयोग (तिमिल- TIMIL)

Image
  तिमिल फल पहाड़ो में तिमला फल , तिमुल, तिमलु आदि नामों से पहचाना जाने वाला इस फल को हिंदी में अंजीर कहते हैं। यह फल उत्तराखंड के पहाड़ो में काफी मात्रा में प्राप्त होता है । इस फल की कोई फसल नही होती यह स्वतः ही उगता है । पक्षी इसके बीजों को इधर से उधर ले जाने में सहयोग करते हैं। कई कीट और पक्षी इसके परागकण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। तिमला फल को अंग्रेजी में Elephant fig ( एलिफेंट फिग ) कहते हैं। तिमलु का वैज्ञानिक नाम  Ficus auriculata (फाइकस आरीकुलेटा ) है । तिमल मोरेसी समुदाय का पौधा है। पहाड़ों में तिमला फल 800 से 2000 मीटर तक कि ऊँचाई में आसानी से मिल जाता है । तिमला फल नही एक फूल होता है, जिसका खिलना लोगो को दिखाई नही देता है । पहाड़ो में तिमुल का फल कृषि बनिकी के अंतर्गत अर्थात बिना खेती किये स्वतः ही उग जाता है । उत्तराखंड के अलावा यह तिमुल फल ( अंजीर )  भूटान, नेपाल ,हिमाचल म्यामार , दक्षिण अमेरिका,वियतनाम आदि जगहों में पाया जाता है। पूरे विश्व मे फाइकस जीनस कुल के पौधों को लगभग 800 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। तिमला एक औषधीय फल है या यूं कह सकते हैं, एक औषधीय ...

उत्तराखंड (भारत) के जंगली फल: एथ्नोबोटैनिकल और औषधीय उपयोग (मकोय - MAKOI)

Image
मकोय मकोय का पौधा (makoi plant) हर जगह मिल जाता है। मकोय के पत्‍ते लाल मिर्च के पत्तों की तरह तथा हरे रंग के होते हैं। इसके फूल आकार में छोटे और सफेद रंग के होते हैं। इसके फल (makoi fruit) आकार में लगभग 5-8 मिमीमीटर व्यास के होते हैं। इसमें सालों भर फूल और फल देखे जा सकते हैं। फल कच्‍चा होने पर हरे तथा पकने पर लाल, पीला या बैंगनी काले रंग के और रसदार होते हैं। इसके बीज बहुत सारे, छोटे, चिकने और टमाटर के बीच जैसे होते हैं। वानस्पतिक नाम: सोलनम नाइग्रम एल। स्थानीय नाम: ब्लैक नाइटशेड परिवार: सोलानेसी Ehanobotanical उपयोग- इसमें expectorant, एनाल्जेसिक, शामक, स्फूर्तिदायक गुण होते हैं। इसके बाहरी प्रयोग से चर्म रोग दूर होते हैं और जलन, खुजली, दर्द आदि में आराम मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार यह पौधा गर्म होता है और त्रिदोष को संतुलित करता है। पत्तों के रस को कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है। इसमें गैलिक एसिड, कैटेचिन, प्रोटोकैच्यूइक एसिड, कैफिक एसिड, एपिक्टिन, रुटिन और नारिंगिन जैसे पॉलीफेनोलिक यौगिक भी होते हैं। 1- बालों को काला करने में मकोय का प्रयोग लाभदायक  -  मकोय...